श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का समापन, विधिवत पूजन के बाद दशनामी अखाड़ा पहुंची पवित्र छड़ी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Aug, 2026 12:50 PM

shri budha amarnath yatra concludes

गौरतलब है कि सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार श्रावण मास में विश्व भर के सभी शिव मंदिरों के साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भी भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है...

पुंछ(धनुज शर्मा): श्रवण मास में चल रही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शनिवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में तीन दिन पूर्व स्थापित भगवान शिव और देवी पार्वती का प्रतीक पवित्र चांदी की छड़ी राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती की अगुवाई में ढोल बाजे के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर पहुंची। इस अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोगों, प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस की तरफ से सलामी देने के उपरांत विधिवत पूजन के बाद अगले वर्ष मंदिर में स्थापित किए जाने के साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सम्पन्न हो गई।

गौरतलब है कि सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार श्रावण मास में विश्व भर के सभी शिव मंदिरों के साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भी भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है जिस दौरान देश भर से हजारों यात्री श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन हेतु आते हैं। उसके साथ ही रक्षा बंधन से दो दिन पहले पुंछ के दशनामी अखाड़ा मंदिर से श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए छड़ी यात्रा निकाली जाती है। जो रक्षा बंधन के एक दिन उपरांत दोबारा श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर से पुंछ के दशनामी अखाड़ा लाई जाती है। इसके साथ ही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सम्पन्न होती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!