जम्मू-कश्मीर का यह मार्ग एक बार फिर चर्चा में, दलदल में धंसा ट्रक, फिर...

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Sep, 2026 03:53 PM

this route in jammu and kashmir is once again in the spotlight

मंगलवार रात पस्सियां गिरने के कारण बंद हुआ मार्ग दोपहर के समय यातायात के लिए खोला गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर जगह-जगह पसरी मिट्टी, मलबे और दलदल के कारण वाहन चालकों की मुश्किलें कम नहीं हुईं।

सांबा (अजय) :  सांबा-मानसर मार्ग की बदहाली बुधवार को भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। मंगलवार रात पस्सियां गिरने के कारण बंद हुआ मार्ग दोपहर के समय यातायात के लिए खोला गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर जगह-जगह पसरी मिट्टी, मलबे और दलदल के कारण वाहन चालकों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। पिछले करीब 15 दिनों से इस मार्ग पर लगातार ऐसी स्थिति बनी हुई है और आए दिन मार्ग बंद होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार रात सड़क से निकलने का प्रयास कर रहा एक ट्रक दलदल में इस कदर धंस गया कि उसे निकालना मुश्किल हो गया। ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाहर निकाला जा सका। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों क लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। लगातार बिगड़ते हालात को लेकर कुछ दिन पहले ही नड में स्थानीय लोगों द्वारा बड़ा आंदोलन किया गया था। 
               
लोगों ने सड़क की खस्ताहालत को लेकर संबंधित विभाग और बार्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के खिलाफ रोष जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की थी। आंदोलन के बाद बुधवार को पहली बार BRO की ओर से बड़ी चेन वाली मशीन मौके पर लाई गई, जिसके जरिए सड़क पर जमा मलबा हटाने और मार्ग को सुचारू करने का काम शुरू किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!