Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Sep, 2026 11:45 AM

यह फैसला जिले में बिगड़ते मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है।
पुंछ(धनुज शर्मा): खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुंछ के मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) ने पुंछ जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
यह फैसला जिले में बिगड़ते मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है। स्कूलों को बंद करने का मकसद छात्रों, टीचिंग स्टाफ और स्कूल के अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है।
शिक्षा अधिकारियों ने माता-पिता और छात्रों को सलाह दी है कि वे शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के बारे में आगे की आधिकारिक घोषणाओं की जानकारी रखें। CEO पूंछ ने संबंधित सभी स्कूल अधिकारियों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का भी आग्रह किया है।
Schools Closed, Poonch News, Jammu Kashmir News