नवरात्रि से पहले Katra से भवन तक सुरक्षा टाइट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Mar, 2026 12:34 PM

security tightened from katra to the bhawan ahead of navratri

वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटड़ा में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रिजवी ने नवरात्र के दौरान सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए किए गए इंतजामों का आकलन किया। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का...

जम्मू :  चैत्र नवरात्र से ठीक पहले Mata Vaishno Devi Temple में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ऊधमपुर-रियासी रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी.) सारा रिजवी ने चैत्र नवरात्र से पहले मंगलवार को माता वैष्णो देवी मंदिर और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटड़ा में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रिजवी ने नवरात्र के दौरान सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए किए गए इंतजामों का आकलन किया। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 

अधिकारियों के अनुसार डी.आई.जी. ने वाहनों की जांच तेज करने के लिए विभिन्न स्थानों पर औचक चौकियां स्थापित करने तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) द्वारा चौबीसों घंटे संयुक्त गश्त के निर्देश दिए। उन्होंने पैदल गश्त बढ़ाने, ऊंचाई वाले स्थानों पर अतिरिक्त तैनाती, ग्राम रक्षा गार्ड (वी.डी.जी.) को सक्रिय करने, क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने जैसे उपायों पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भगदड़ जैसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन पर विशेष बल दिया गया। डी.आई.जी. ने कटड़ा शहर में आने वाले प्रवासियों, निर्माण श्रमिकों, पोनी चालक और अन्य व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए।

 बैठक में रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह के अलावा सी.आर.पी.एफ., सेना, खुफिया ब्यूरो, अपराध अन्वेषण विभाग (सी.आई.डी.), भारतीय रेल, यातायात पुलिस और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान एस.एस.पी. ने कटड़ा शहर के लिए व्यापक सुरक्षा ग्रिड योजना प्रस्तुत की और आधार शिविर, यात्रा मार्ग तथा गुफा मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। देशभर में नवरात्र उत्सव 19 से 27 मार्च तक मनाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!