जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और भी शानदार! पहली बार 20 कोच वाली 'Vande Bharat' ने भरी उड़ान

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Apr, 2026 02:00 PM

the journey from jammu to srinagar is now even more spectacular

इससे पहले सिर्फ 8 कोच वाली ट्रेन में ही लोग सफर करते थे लेकिन इस बार 20 कोचों के साथ यह ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी जिससे यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा।

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  आज जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली बार 20 कोच वाली Vande Bharat Train जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, जिसके बाद यह कटड़ा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने जम्मू से कटरा के बीच 20 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन में सफर किया। इससे पहले सिर्फ 8 कोच वाली ट्रेन में ही लोग सफर करते थे लेकिन इस बार 20 कोचों के साथ यह ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी जिससे यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा।

सीधा जम्मू तवी स्टेशन से Srinagar तक का सफर करेगी ट्रेन

इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को बहुत लाभ होगा। पहले यात्रियों को कटरा से श्रीनगर के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी लेकिन अब सीधा जम्मू तवी स्टेशन से ट्रेन में यात्रा कर लोग अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे और उन्हें कटरा स्टेशन तक अलग ट्रेन में बैठ कर नहीं जाना पड़ेगा।

PunjabKesari

यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

इस विशेष ट्रेन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया कि स्वदेशी तकनीक से निर्मित यह Vande Bharat Train यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करेगी। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए कवच प्रणाली,  GPS आधारित सूचना प्रणाली और आरामदायक रोटेटिंग कुर्सियों जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी भारी बढ़ावा देगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!