Delhi-Katra के बीच चलेगी Special ट्रेन, Punjab, Jammu व Haryana के कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Dec, 2025 01:50 PM

a special train will run between delhi and katra

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

जम्मू (मगोत्रा) :  जम्मू मंडल द्वारा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देते हुए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली तक 12 से 14 दिसम्बर तक विशेष ट्रेन संख्या 04081/04082 चलाने का निर्णय लिया गया है।

विशेष ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 12 दिसम्बर से 13 दिसम्बर (दो ट्रिप)को चलेगी। यह विशेष ट्रेन दिनांक 12 दिसम्बर को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) आदि रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

विशेष ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली 13 दिसम्बर से 14 दिसम्बर (दो ट्रिप) को चलेगी। यह विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 09.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर), जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत आदि रेलवे स्टेशनों पर यथावत रुकेगी।

यह आरक्षित विशेष ट्रेन है, जिसका संचालन 20 कोचों के साथ किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!