अमरनाथ यात्रा पर इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जानें कितने सालों का टूटा रिकॉर्ड

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Aug, 2024 12:35 PM

5 12 lakh pilgrims complete amarnath yatra 2024

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस साल रिकॉर्ड संख्या में 5.12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को संपन्न हो गई।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 52 दिनों तक चली यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 5.12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा के दर्शन किए, जो कि बीते 12 वर्षों की सर्वाधिक संख्या है। गृह मंत्री ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उनके सभी सुरक्षाकर्मियों, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने में सभी का अद्वितीय योगदान रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

146/2

14.2

Delhi Capitals

203/8

20.0

Gujarat Titans need 58 runs to win from 5.4 overs

RR 10.28
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!