गुर्रा गुर्रा कर रोया Water Tank में फंसा भालू, Wildlife Department ने शुरू किया Rescue ऑपरेशन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jun, 2024 09:50 AM

wild bear trapped in water tank rescue operation begins

सूचना मिलते ही विभाग के वालंटियर तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने भालू को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जम्मू(बिलाल वानी): जम्मू के रामबन जिले से इस समय एक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक जंगली भालू के पानी की टंकी में फंसने की सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में पानी की टंकी में एक जंगली भालू फंस गया। मामले की सूचना वन्य जीव विभाग और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के वालंटियर तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने भालू को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं इस बात का भी डर सता रहा है कि अगर यह जंगली भालू बाहर आ गया तो कहीं मौके पर मौजूद लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। फिलहाल वन्य जीव विभाग की ओर से भालू को बचाने की पूरी कोशिशें लगातार की जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!