Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Feb, 2026 06:04 PM

ऊधमपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 11.73 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, थाना ऊधमपुर के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम सुभाष स्टेडियम के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एनएच-44 पर भारत नगर कट से टीसीपी दोमेल की ओर आ रहे दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान शमशेर सिंह पुत्र शुभदेव सिंह निवासी चांग, तहसील व जिला सांबा तथा आदित्य कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी जौरियां, तहसील अखनूर, जिला जम्मू के रूप में बताई। तलाशी लेने पर शमशेर सिंह के पास से 4.41 ग्राम और आदित्य कुमार के पास से 1.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में थाना ऊधमपुर में एफआईआर नंबर 43/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में रौन दोमेल पुलिस चौकी की टीम ब्ले ब्रिज के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान ऊधमपुर से रौन दोमेल की ओर जा रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र सिंह दास निवासी नाला घोरां, तहसील रामनगर, ए/पी जोजरां तालाब, ऊधमपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.75 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना ऊधमपुर में एफआईआर नंबर 44/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here