Railway ने जम्मू की Trains का बदला रूट, 21 से 27 सितम्बर तक 6 ट्रेनों पर पड़ेगा असर

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Sep, 2026 08:22 PM

train routes changed in jammu kashmir

रेल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग बदलने को लेकर जानकारी सांझा की है

जम्मू ( तनवीर ) :  फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट-अमृतसर रेलखंड पर स्थित मानावाला (MOW) स्टेशन पर Longer Loops के निर्माण कार्य हेतु दिनांक 21.09.2026 से 27.09.2026 तक PNI/NI ब्लॉक लिया जा रहा है। रेल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग बदलने को लेकर जानकारी सांझा की है। रेलवे के अनुसार इस कार्य के चलते जम्मू मंडल से होकर जाने वाली/आने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा :-

1. गाड़ी संख्या 22430, पठानकोट - दिल्ली एक्सप्रेस
दिनांक 21.09.26 से 27.09.26 तक (दिनांक 25.09.26 को छोड़कर) - 06 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग पठानकोट - मुकरियां - जालंधर कैंट - लुधियाना के रास्ते चलेगी।

2. गाड़ी संख्या 22429, दिल्ली - पठानकोट एक्सप्रेस
दिनांक 21.09.26 से 27.09.26 तक (दिनांक 24.09.26 को छोड़कर) - 06 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग लुधियाना - जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट के रास्ते चलेगी।

3. गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी - जम्मू तवी एक्सप्रेस
दिनांक 21.09.26 से 26.09.26 तक - 06 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट के रास्ते चलेगी।

4. गाड़ी संख्या 14804, जम्मू तवी - भगत की कोठी एक्सप्रेस
दिनांक 21.09.26 से 27.09.26 तक - 07 ट्रिप, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग पठानकोट - मुकरियां - जालंधर कैंट के रास्ते चलेगी।

5. गाड़ी संख्या 18101, टाटानगर - जम्मू तवी एक्सप्रेस  दिनांक 
 23.09.26 और 25.09.26 - 2 ट्रिप के साथ अपने निर्धारित मार्ग की जगह 
परिवर्तित मार्ग, जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट के मार्ग से जाएगी।

6. गाड़ी संख्या 18309, संबलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस
दिनांक 24.09.26 - 1 ट्रिप के साथ अपने निर्धारित मार्ग की जगह परिवर्तित मार्ग जालंधर कैंट - मुकरियां - पठानकोट से चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेल मदद हेल्पलाइन 139 या NTES पर ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!