Jammu Kashmir में गौवंश तस्करी का प्रयास नाकाम, 13 गौवंश करवाए मुक्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Sep, 2026 07:03 PM

attempt to smuggle cattle in jammu  kashmir foiled

पुलिस ने गौवंश को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

घगवाल (लोकेश) :  सांबा पुलिस की ओर से गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घगवाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाका टप्याल नाके पर एक ट्रक को रोककर उसमें ले जाए जा रहे 13 गोवंश को मुक्त करवाया। पुलिस ने गौवंश को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना घगवाल पुलिस की टीम नाका टप्याल पर नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। विश्वसनीय सूत्रों से गौवंश की अवैध तस्करी के संबंध में जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाके पर वाहनों की जांच तेज कर दी। इसी दौरान कठुआ की तरफ से सांबा की ओर जा रहे ट्रक नंबर पीबी08बीजेड-9668 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर 13 गोवंश पाए गए। पुलिस के अनुसार, सभी गोवंश को वाहन के अंदर बेहद क्रूर तरीके से बांधकर रखा गया था और उन्हें बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही सभी गोवंश को ट्रक से बाहर निकालकर मुक्त करवाया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में थाना घगवाल में एफ.आई.आर. नंबर 97/2026 दर्ज की है। मामला धारा 223 बी.एन.एस. और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौवंश को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। सांबा पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें गोवंश की अवैध तस्करी या परिवहन से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!