Ganderbal में 12 वर्षीय बच्चे के साथ घटा दर्दनाक हादसा, अभियान शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Aug, 2026 08:05 PM

tragic accident involving a 12 year old child in ganderbal

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चल पाया है।

गांदरबल ( मीर आफताब ) :  रविवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है जहां फतेहपोरा इलाके में नाला सिंध में  एक 12 वर्षीय बच्चा डूब गया है। बताया जा रहा है कि लड़का नहा रहा था कि तभी वह नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले लड़के को डूबते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बचाव और खोज अभियान शुरू किया गया। लड़के की पहचान मोहसिन मुख्तार  उमर 12 साल के तौर पर हुई है, जो गांदरबल के बमलूरा के रहने वाले मुख्तार अहमद लोन का बेटा था। इस बीच, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पूरी तरह पता नहीं चल पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!