Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Aug, 2026 10:18 AM

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
कुलगाम(मीर आफताब): कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सभी आरोपियों से हथियार और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के बुगाम बाग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।
मामले की जानकारी देते एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान कुलगाम पुलिस, 9 राष्ट्रीय राइफल्स और 18 बटालियन CRPF ने संयुक्त रूप से चलाया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान 4 9mm पिस्तौल, 4 मैगज़ीन, 22 राउंड गोला-बारूद और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। फिलहाल अभी इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here