मुश्किलों में फंसे जम्मू-कश्मीर BJP के जिला महासचिव, पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Aug, 2026 03:37 PM

fraud case filed on bjp leader

अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि सरकारी नौकरी या दूसरे सरकारी फायदों के झूठे वादों के जरिए धोखाधड़ी या लोगों का शोषण करने में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्रीनगर(मीर आफताब): BJP के अनंतनाग जिले के जनरल सेक्रेटरी, आबिद नेंगरू पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने और अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम में टेंट लगाने की परमिशन दिलाने के बहाने कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। धोखाधड़ी और फ्रॉड की लिखित शिकायत के बाद अनंतनाग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्हें ऐशमुकाम के वहीद अहमद इत्तू से एक लिखित शिकायत मिली, जो अभी GDC बॉयज़ हॉस्टल, खानाबल में रह रहे हैं। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया गया है कि बिजबेहरा के क्रांडिगाम के आबिद नेंगरू ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को यह कहकर बहलाया कि वह पुलिस डिपार्टमेंट में SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के तौर पर उसके लिए सरकारी नौकरी का इंतज़ाम कर सकता है और अपने राजनीतिक रसूख की मदद से श्री अमरनाथ जी यात्रियों के लिए पहलगाम में टेंट लगाने की इजाज़त भी दिला सकता है।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि इन भरोसे और बातों के आधार पर उसे कुल 8,25,000 रुपये देने के लिए बहलाया गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए BNS की धारा 318(4) और 351(3) के तहत पुलिस स्टेशन अनंतनाग में FIR दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि सरकारी नौकरी या दूसरे सरकारी फायदों के झूठे वादों के जरिए धोखाधड़ी या लोगों का शोषण करने में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!