Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Aug, 2026 12:18 PM

पहले चीनी के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ाई और अब प्याज की कीमतों में उछाल ने घरेलू बजट को और प्रभावित कर दिया है।
अखनूर(रोहित मिश्रा): कभी 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब अचानक करीब 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज के दामों में हुई इस तेज बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाला प्याज अब लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
पहले चीनी के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ाई और अब प्याज की कीमतों में उछाल ने घरेलू बजट को और प्रभावित कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ेंगे तो आखिर आम परिवार घर का चूल्हा कैसे चलाएगा और सीमित आमदनी में पूरे महीने का गुजारा कैसे करेगा।
सब्जी मंडियों और बाजारों में प्याज के बढ़े हुए दामों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई का खर्च पहले ही काफी बढ़ चुका है और अब प्याज जैसी आवश्यक वस्तु के दाम बढ़ने से महीने का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
आम लोगों की मांग है कि सरकार बढ़ती कीमतों पर नजर रखे और आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दामों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए, ताकि महंगाई की मार झेल रहे परिवारों को कुछ राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here