J&K में बड़ी साजिश नाकाम! हथियारों और ग्रेनेड सहित 2 संदिग्ध काबू

Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 Aug, 2026 12:23 PM

2 arrest with weapons and grenade in pulwama

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने पुलवामा में संदिग्ध गतिविधि कर रहे 2 व्यक्तियों को पकड़ा।

श्रीनगर(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने पुलवामा में संदिग्ध गतिविधि कर रहे 2 व्यक्तियों को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर उनसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इस दौरान सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते बड़ी घटना होने से टल गई। वहीं आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। 24 और 25 अगस्त की रात को पुलवामा पुलिस, सेना की 44RR और CRPF की 183 बटालियन की संयुक्त टीमों ने CB नाथ राजपोरा गांव के यारवान जंगल इलाके में 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन' (SADO) चलाया। तलाशी के दौरान जंगली इलाके से CB नाथ गांव की ओर संदिग्ध हालत में आ रहे दो लोगों को चतुराई से पकड़ लिया गया।

पकड़े गए दोनों लोगों की पहचान लतीफ़ अहमद दीदाद पुत्र गुलाम मोहम्मद दीदाद निवासी लस्सी डबन और एजाज़ अहमद बजाद पुत्र नज़ीर अहमद बजाद निवासी बुन खा बमनू के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्तौल, पिस्तौल के 12 राउंड और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। दोनों संदिग्धों को बरामद हथियारों और गोला-बारूद के साथ हिरासत में ले लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!