J&K के लोगों के लिए अहम खबर, बिजली दरों को लेकर CM Omar ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Aug, 2026 11:14 AM

cm omar announces electricity prices will not rise

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को करहामा, टंगमर्ग के वुस्सन बंगिल में नई फल एवं सब्जी मंडी का नींव पत्थर रखा।

बारामूला(रिजवान मीर): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को करहामा, टंगमर्ग के वुस्सन बंगिल में नई फल एवं सब्जी मंडी का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों, फल उत्पादकों और व्यापारियों को बेहतर बाजार सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिजली दरों को लेकर कहा कि पी.डी.पी.-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली की दरों में काफी बढ़ोतरी हुई और महंगाई का बोझ भी बढ़ा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आम लोगों पर बिजली दरों में अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की परेशानियों को समझती है और भविष्य में बिजली की दरों में अनावश्यक बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जनता को राहत देने के साथ-साथ किसानों और व्यापारियों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए।

नई फल एवं सब्जी मंडी के निर्माण से स्थानीय उत्पादकों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होने तथा क्षेत्र की कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।

वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि जब महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री थीं, उस समय बिजली की दरों में करीब 13.5 से 14 प्रतिशत तक वृद्धि हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधी गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता पर इसके मुकाबले काफी कम बोझ डाला है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में और उसके बाद भी बिजली की कीमतों में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान विकास पर है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, बेहतर स्कूल, अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता, सड़कों में सुधार और फल मंडी का निर्माण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगले 1¼ से 3 वर्षों के दौरान सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी और गुलमर्ग-टंगमर्ग विधानसभा क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के उन क्षेत्रों में शामिल होगा जहां सबसे अधिक विकास कार्य देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!