Edited By Kamini, Updated: 07 Apr, 2026 12:42 PM

गहरी खाई में कार गिरने से एक की दर्दनाक मौत और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुंछ : गहरी खाई में कार गिरने से एक की दर्दनाक मौत और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को जिले की सूरनकोट तहसील में बफलियाज-सूरनकोट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, इलाज दौरान एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा सोमवार को उस समय पेश आया जब बफलियाज क्षेत्र से सूरनकोट की तरफ 4 लोग निजी कार में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान एक पहाड़ी स्थान पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया व वाहन गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरा।
इस हादसे में वाहन सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर उपजिला अस्पताल सूरनकोट पहुंचाया जहां पर 3 घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें राजकीय मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here