Jammu में गैस की काला बाज़ारी पर प्रशासन की छापेमारी जारी, अब तक इतने सिलेंडर जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2026 04:36 PM

administration s raids on gas black marketing continue in jammu

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच यहां देश भर में गैस की किल्लत को लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है

जम्मू  ( तनवीर सिंह )  :  मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच यहां देश भर में गैस की किल्लत को लेकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं केन्द्र सरकार ने राज्यों को कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ पर है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर जाकर उनके दस्तावेज और कंप्यूटर खंगाले, कमी पाए जाने पर उन पर एक्शन भी हो रहा है अपने छापेमारी के दौरान ADC अनसुइया जम्वाल ने लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानी को समझते हुए गैस एजेंसी को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी।  हालांकि बीते कल ही जम्मू में पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त किया है जिसमें 50 सिलेंडर मौजूद थे इससे पहले डोडा में 75 सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। गैस की किल्लत को लेकर आज चीफ सैकेट्री और मुख्यमंत्री ने भी बैठक की है। एडीसी में औचक दौरे के दौरान लोगों ने गैस लेने और बुकिंग में आ रही अपनी परेशानी उन को बताई।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!