J&K में बारिश के बीच ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, सफर से पहले पढ़ें जरूरी अपडेट

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 21 Aug, 2026 10:55 PM

traffic advisory issued amidst rain in j k

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने 22 अगस्त 2026 के लिए विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों को लेकर ट्रैफिक प्लान एवं एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सफर शुरू...

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने 22 अगस्त 2026 के लिए विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों को लेकर ट्रैफिक प्लान एवं एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले संबंधित ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (TCU) से सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

NH-44 पर कई जगह धीमी रफ्तार

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 20 अगस्त शाम 4 बजे से 21 अगस्त शाम 4 बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर ट्रैफिक की आवाजाही काफी धीमी रही। उधमपुर के दावल में सड़क का हिस्सा सिंगल लेन होने के साथ ऊबड़-खाबड़ और असमान सतह के कारण यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, मरोग और किश्तवाड़ी पाथर के बीच भी सिंगल लेन वाले हिस्से के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
इसके अलावा डिगडोल और रामसू में दो वाहनों के खराब होने से भी यातायात प्रभावित हुआ। दावल, उधमपुर में करीब 30-40 मीटर के सिंगल लेन हिस्से पर ट्रैफिक को नियंत्रित तरीके से चलाया गया।

यात्रियों को रात में सफर से बचने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और LMV चालकों को जम्मू-श्रीनगर NHW पर दिन के समय यात्रा करने की सलाह दी है। रात के समय सफर से बचने को कहा गया है, क्योंकि रामबन और बनिहाल के बीच शूटिंग स्टोन और भूस्खलन की आशंका के साथ सड़क निर्माण का काम भी चल रहा है। यात्रियों से यह भी अपील की गई है कि रामबन-बनिहाल के बीच, खासकर भूस्खलन और पत्थर गिरने वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें।

तेल और गैस टैंकरों के लिए अलग नियम

NH-44 के डिगडोल-खूनी नाला क्षेत्र में NHAI द्वारा चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते कश्मीर जाने वाले तेल एवं गैस टैंकरों की दिन के समय आवाजाही सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। ज्वलनशील सामग्री से लदे टैंकरों को सुरंगों से गुजरने पर प्रतिबंध के कारण अप-टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 4 बजे के बाद से रात 3 बजे तक जाने की अनुमति होगी। टैंकर ऑपरेटरों को इसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

22 अगस्त को NH-44 पर दोनों तरफ से यातायात

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मौसम साफ रहने और सड़क की स्थिति बेहतर होने पर 22 अगस्त को जम्मू-श्रीनगर NH-44 पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति रहेगी। जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर LMV, यात्री वाहन, निजी कार और मालवाहक वाहनों को चलने की अनुमति होगी।

किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग पर समय तय

NH-244 किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग पर भी मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने तथा रोड मेंटेनेंस एजेंसी NHIDCL से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद LMV और निजी कारों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

किश्तवाड़ की ओर से अनंतनाग जाने वाले वाहन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक पराना चेक पोस्ट से आगे बढ़ सकेंगे। वहीं, अनंतनाग की ओर से किश्तवाड़ जाने वाले वाहनों को डक्सुम से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलने की अनुमति होगी। कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SSG रोड पर भी ट्रैफिक के लिए नियम

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। सोनमर्ग से कारगिल और मिनामार्ग से श्रीनगर की ओर वाहनों की आवाजाही रोड मेंटेनेंस एजेंसी की मंजूरी के बाद दोपहर 1 बजे तक होगी।

HMV को मिनामार्ग से श्रीनगर की ओर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने की अनुमति होगी। इसके बाद किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। फिसलन भरी सड़क को देखते हुए वाहन चालकों को एंटी-स्किड चेन साथ रखने और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मुगल रोड पर भी आवाजाही की अनुमति

मुगल रोड (NH-701A) पर भी मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने तथा GREF से मंजूरी मिलने के बाद LMV और अधिकतम 10 टायर वाले HMV को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

पुंछ से शोपियां जाने वाले वाहन चंदिमार्ह (बफलियाज) से और शोपियां से पुंछ जाने वाले वाहन हेरपोरा से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चल सकेंगे। निर्धारित कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!