यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं Drivers? Viral Video ने खड़े किए गंभीर सवाल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Jul, 2026 03:53 PM

viral of passenger vehicles in rajouri

लोगों ने यह भी मांग की है कि सभी यात्री वाहनों में सरकार द्वारा स्वीकृत किराया सूची (Fare Chart) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए,

राजौरी(अमित शर्मा): उप-मंडल कोटरांका में संचालित कुछ यात्री वाहनों को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने परिवहन व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

वायरल वीडियो में कुछ यात्री वाहनों के संबंध में कथित रूप से निर्धारित किराए से अधिक वसूली, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार जैसे आरोप लगाए गए हैं।

इन आरोपों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) राजौरी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

लोगों ने यह भी मांग की है कि सभी यात्री वाहनों में सरकार द्वारा स्वीकृत किराया सूची (Fare Chart) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए, नियमित निरीक्षण किए जाएं तथा जहां संभव हो वहां निगरानी के लिए सीसीटीवी जैसी व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और यात्री हितैषी बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!