Jammu में चोरों का धावा, लाखों का सोना व नकदी पर हाथ किया साफ, इलाके में दहशत

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 May, 2026 08:19 PM

thieves strike in jammu gold and cash worth lakhs stolen

पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू के फलाएं मंडाल इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात चोर घर की पिछली खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और 14 तोला सोने के आभूषण व 80 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।  जानकारी के अनुसार, वारदात के समय घर के सदस्य गर्मी के कारण बाहर आंगन में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की तोड़ी और अंदर दाखिल हो गए। चोर अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी चुरा ले गए। 

सुबह जब परिवार के लोग घर के अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। पीड़ित परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी गया सामान बरामद करने की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!