Jammu: बिना परमिट के कर रहे थे यह काम, पुलिस ने लिया सख्त Action

Edited By VANSH Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 07:44 PM

they were doing this work without permit police took strict action

पुलिस ने दोनों मामलों की सूचना आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए DMO जम्मू को भेज दी है।

जम्मू (तनीवर सिंह): अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन बिना अनुमति खनिज निकालने और परिवहन में लगे हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस स्टेशन झज्जर कोटली की टीम ने दो डंपरों (JK19A-7363 और JK19-4263) को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में खनिज भरा पाया गया, लेकिन चालकों के पास कोई वैध परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने दोनों डंपर मौके पर ही जब्त कर लिए।

PunjabKesari

PunjabKesari

इसी क्रम में पुलिस पोस्ट परगवाल की टीम ने भी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां (JK02CDR-8614 और JK02CT-3380) पकड़ीं, जो अवैध खनिज परिवहन में इस्तेमाल हो रही थीं। दोनों वाहनों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की सूचना आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी (DMO) जम्मू को भेज दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!