Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Feb, 2026 05:28 PM

नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू शहर के रेशमगढ़ कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को हेरोइन जैसे प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी राजीव बस्ती, रेशमगढ़ कॉलोनी, जम्मू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 8–9 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और तीन मोबाइल फोन (एक एंड्रॉइड और दो कीपैड) भी जब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पीपी जीएमसी जम्मू को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here