J&K: बेखौफ चोरों ने इलाके में मचाया आतंक, वारदात CCTV में कैद
Edited By Kamini, Updated: 16 Sep, 2025 11:23 AM

इलाके में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
राजौरी (शिवम बख्शी) : इलाके में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच थन्नामंडी वार्ड नंबर 11 से चोरी की एक गंभीर वारदात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा एक मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की घटना कैद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह चोरी देर रात हुई, जिसके बाद पीड़ित ने थन्नामंडी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष और चिंता का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here