Jammu में गर्मी इतनी कि चिड़ियाघर में लगाना पड़ रहा कूलर, जानवरों का इस प्रकार रखा जा रहा ध्यान

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 May, 2024 01:46 PM

the heat in jammu is so much that coolers have to be installed in the zoo

: देश भर में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। जम्मू में भी पारा 42 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है

जम्मू ( रविंदर ) : देश भर में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। जम्मू में भी पारा 42 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लोगों के साथ-साथ अब गर्मी का प्रकोप जानवरों पर भी देखा जा रहा है। बढ़ती गर्मी के चलते अब जम्मू के सबसे बड़े जू, जंबो जू में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रशासन ने कई तरह के इंतजाम किए हैं।  खास तौर पर जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें बाकायदा दिन में दो से तीन बार शॉवर दिया जा रहा है। इसके साथ ही उनके रहने की जगह को भी पानी से लगातार मॉइस्ट किया जा रहा है ताकि जानवर चिलचिलाती गर्मी से बच सकें। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Samba: बिजली विभाग की आंख मिचौली के खिलाफ लोगों ने निकाली भड़ास, राष्ट्रीय राजमार्ग किया बंद

इसके साथ ही भालू, शेर, बाघ और दूसरे जानवरों के लिए उनकी दान में बड़े-बड़े कूलर्स का इंतजाम किया गया है। कूलर्स के साथ-साथ इन जानवरों के रहने की जगहों पर फैंस भी लगाए गए हैं। गर्मी की वजह से जानवरों की सेहत पर कोई असर न हो, इसके लिए बाकायदा जानवरों को लगातार पीने के पानी में ग्लूकोस मिलाकर दिया जा रहा है। साथ ही वॉटर रिच फ्रूट्स, जिसमें तरबूज भी शामिल है, जानवरों को दिए जा रहे हैं। जानवरों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जानवरों के डाइट चार्ट को भी बदल दिया गया है। जानवरों को वही खाना दिया जा रहा है जिससे वे किसी तरीके से बीमार न पड़ें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!