CCTV में कैद खौफनाक मंजर, कुत्तों के पीछा करने पर सड़क हादसे का शिकार हुआ किशोर

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jun, 2026 01:20 PM

teenager meets with road accident after being chased by dogs

इस घटना के बाद लोगों में चिंता और भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खतरे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

बडगाम ( मीर आफताब ) :   बडगाम जिले के करालापोरा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का सड़क पर जा रहा था, तभी कुछ आवारा कुत्तों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में लड़का घबराकर सड़क की ओर भागा, जहां वह एक वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

PunjabKesari

घटना का CCTV वीडियो सामने आया है जिससे पता चल रहा है कि इलाके में आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस घटना के बाद लोगों में चिंता और भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खतरे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!