जम्मू में ACB की ट्रैप कार्रवाई से हड़कंप, रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Jul, 2026 02:55 PM

stir in jammu following acb trap operation

आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई है।

जम्मू  (रितेश) : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) जम्मू ने मंगलवार को एक पटवारी और उसके सहयोगी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर दो फर्द (राजस्व अभिलेख) जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से अवैध रूप से रिश्वत मांगने का आरोप है।
ए.सी.बी. के प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशि कुमार, पटवारी, पटवार हल्का गोले और उसके सहयोगी हरकीरत सिंह के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ए.सी.बी. को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दोनों आरोपी दो फर्द जारी करने के लिए 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्त्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ACB से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की गुप्त जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत ACB थाना केंद्रीय जम्मू में एफ.आई.आर. नंबर 08/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान ACB की विशेष टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को शिकायतकर्त्ता से 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद ACB ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के आवासों पर तलाशी भी ली। ACB का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!