योग के रंग में रंगा Jammu मंडल, रेलवे कर्मचारियों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jun, 2026 07:49 PM

jammu division immersed in the spirit of yoga

ऑफिसर्स क्लब जम्मू योग और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया, जहां रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" का संदेश दिया।

जम्मू ( तनवीर ) :  स्वास्थ्य, संतुलन और मानसिक शांति का संदेश लेकर जम्मू मंडल ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया। ऑफिसर्स क्लब जम्मू योग और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया, जहां रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" का संदेश दिया।

 ऑफिसर्स क्लब जम्मू में कार्मिक विभाग के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सुबह से ही कर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। केवल ऑफिसर्स क्लब ही नहीं, बल्कि पूरे मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में एक साथ योग सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए भारतीय योग संस्थान, जम्मू  के योग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन से लेकर अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम तक का अभ्यास कराया। शुरुआती और नियमित साधकों, दोनों को तकनीक की बारीकियां समझाई गईं।

 इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal ने कहा, "कि योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से लड़ने और खुद को संतुलित रखने का सबसे सरल और शक्तिशाली उपाय योग ही है। मैं रेलवे परिवार के हर सदस्य से आग्रह करता हूं कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि हम सब स्वस्थ, प्रसन्न और सकारात्मक ऊर्जा के साथ यात्रियों की सेवा कर सकें।"

 योग दिवस के सफल आयोजन पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जम्मू ने कहा, "यह आयोजन जम्मू मंडल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह अपने कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। स्वस्थ और खुशहाल कर्मचारी ही यात्रियों को बेहतर सेवा दे सकते हैं।"

जम्मू मंडल का मानना है कि योग से न केवल व्यक्तिगत कल्याण होता है, बल्कि रेलवे परिवार के बीच सामुदायिक भावना और एकता भी मजबूत होती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!