Udhampur में गोली लगने से सैनिक की दर्दनाक मौ*त, जांच जारी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 23 Sep, 2025 04:34 PM

soldier dies tragically after being shot in udhampur

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को एक सैनिक की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को एक सैनिक की मौत हो गई। यह घटना एक सैन्य अस्पताल के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक, सैनिक को अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगी। अभी तक साफ नहीं है कि गोली गलती से चली या फिर उसने आत्महत्या की। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सैनिक-चालक मुख्य बाजार में खड़ी दवा सप्लाई गाड़ी में बैठा था। उसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। साथी जवान जब वहां पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!