Edited By Kalash, Updated: 06 Apr, 2026 12:46 PM

कुपवाड़ा में सर्विस हथियार से गलती से गोली चलने से घायल सेना के जवान की मौत की खबर सामने आई है।
कुपवाड़ा (मीर आफताब): कुपवाड़ा में सर्विस हथियार से गलती से गोली चलने से घायल सेना के जवान की मौत की खबर सामने आई है। इसे लेकर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक कैंप में, सर्विस हथियार से गलती से गोली चलने से घायल हुए सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान जगदीप (24) के रूप में हुई है।
बता दें कि यह घटना कुपवाड़ा जिले के कलामाबाद इलाके में स्थित सेना के कैंप में हुई। इसके बाद घायल जगदीप को तुरंत हंदवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे यहां के 92 बेस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here