JPDCL स्मार्ट मीटरों की कर रहा जांच, बिजली चोरों को सख्त चेतावनी की जारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Jun, 2026 06:44 PM

smart meter checking

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी, मीटरों से छेड़छाड़ अथवा निर्धारित नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी

पुंछ(धनुज शर्मा): जे.पी.डी.सी.एल. के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरपाल सिंह के निर्देशों पर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर कुलदीप राज द्वारा गठित विशेष निरीक्षण टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली एवं उपयोग की जांच के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण टीम, जिसका नेतृत्व एई सुधीर खजूरिया तथा जूनियर इंजीनियर जगमीत सिंह कर रहे थे, ने विभिन्न मोहल्लों और इलाकों का दौरा कर स्मार्ट मीटरों की स्थापना, उनकी कार्यक्षमता तथा बिजली खपत के पैटर्न का मौके पर सत्यापन किया। टीम ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर बिजली विभाग के नियमों के अनुपालन की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरों के उपयोग तथा बिजली खपत से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी, मीटरों से छेड़छाड़ अथवा निर्धारित नियमों के उल्लंघन के मामलों में कड़ी कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने क़हा अभियान जे.पी.डी.सी.एल. द्वारा बिजली वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, सेवाओं की दक्षता बढ़ाने तथा बिजली उपयोग में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे फील्ड स्टाफ के साथ सहयोग करें और सभी नियमों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारी जगमीत सिंह ने क़हा किसी भी प्रकार की बिजली चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ओर ऐसा करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कारवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी विभाग द्वारा ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!