Edited By VANSH Sharma, Updated: 24 Mar, 2026 04:21 PM

इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी की।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू में एक महिला के साथ एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है। महिला जम्मू कश्मीर बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी की।
जानकारी के अनुसार, युवक ने महिला का एटीएम बदल दिया और दूसरे एटीएम से उसके खाते से ₹40,000 निकालकर फरार हो गया। महिला तुरंत जम्मू बस स्टैंड के पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने कहा कि मामले की सख्त जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित महिला ने मीडिया से कहा कि वह ऐसे अपराधियों को बख्शना नहीं चाहती और चाहती है कि ऐसे फ्रॉड के मामलों पर कड़ी कार्रवाई हो।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here