Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Mar, 2026 05:06 PM

ऊधमपुर के एक निजी होटल में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।
ऊधमपुर (दीपक): ऊधमपुर के एक निजी होटल में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, ऊधमपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत देखते हुए जम्मू रेफर करने की तैयारी की। लेकिन जैसे ही युवक को एंबुलेंस में रखने का प्रयास किया गया, उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अक्षय कुमार, पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी गांव घाट के रूप में हुई है। वर्तमान में वह रामनगर में बने अपने मकान में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही वह अपने पैतृक गांव लौटा था।
सूत्रों के अनुसार, वीरवार शाम को अक्षय कुमार ऊधमपुर आया और एक निजी होटल में ठहरा। सुबह होटल कर्मचारियों ने उसे बेहोश अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले में मृत्यु की संदिग्ध परिस्थितियों में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here