Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 04:41 PM

इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक अभियान जारी था और बचावकर्मी मुश्किल हालात के बीच नहर के हिस्से में तलाशी ले रहे थे।
गांदरबल(मीर आफताब): मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में गुंड के रामवारी इलाके के पास एक पावर कैनाल में दो लोगों के डूबने की आशंका है। इसके बाद अधिकारियों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि रामवारी के पास गुंड-21 में दो लोगों के पावर कैनाल में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत बचाव दलों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), जम्मू-कश्मीर पुलिस और गुंड व गांदरबल के स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए नहर और आसपास के इलाकों में व्यापक खोज अभियान शुरू किया।
इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक अभियान जारी था और बचावकर्मी मुश्किल हालात के बीच नहर के हिस्से में तलाशी ले रहे थे। इस बीच, वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं, जबकि स्थानीय लोग भी बचाव कार्यों में शामिल हो गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here