Breaking : Students के लिए जरूरी खबर, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Mar, 2025 03:03 PM

school closed in gurez

छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।

बांदीपोरा(मीर आफताब): अधिकारियों ने भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरे के कारण गुरेज सब डिवीजन के सभी स्कूलों को 15 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ेंः Jammu और Punjab आने-जाने वाले ध्यान दें, National Highway पर लगा है लंबा जाम

उप मंडल मजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) गुरेज, मुख्तार अहमद अहंगर द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार गुरेज में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन के खतरे और मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए छात्रों और कर्मचारियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए गुरेज के सभी स्कूल 15 मार्च, 2025 तक बंद रहेंगे। आदेश में सभी संस्थानों के प्रमुखों को इस निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir के किसानों के लिए जरूरी खबर, जारी हुई Advisory

इस बीच गुरेज घाटी के स्थानीय लोगों ने इस निर्णय के लिए एस.डी.एम. गुरेज के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने माना कि तुलैल, कुरकबल, नायल और गुरेज घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन का खतरा रहता है, जिससे स्कूली यात्रा खतरनाक हो जाती है। इसके अलावा निवासियों ने कहा कि बर्फबारी से कृषि क्षेत्र को लाभ होता है लेकिन गुरेज-बांदीपोरा सड़क बंद होने से आवश्यक आपूर्ति तक पहुंचने में कठिनाई होती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ेंः Holi मनाने का है Plan तो पहले पढ़ लें यह खबर, ऐसा रहेगा Jammu Kashmir का मौसम

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!