Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Sep, 2026 04:14 PM

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों तथा घटना में किसी की संलिप्तता का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : सैदपोरा, सोपोर के पास ब्राथ कलां के खेतों में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में स्थानीय किसानों के धान के पुआल के तीन ढेर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, ये पुआल के ढेर सैदपोरा निवासी जाविद अहमद डार के बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस में FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपील की है कि आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। लोगों का आरोप है कि तीनों पुआल के ढेरों में जानबूझकर आग लगाई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों तथा घटना में किसी की संलिप्तता का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here