Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Apr, 2026 08:55 PM
हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत रामनगर प्रशासन पर ऊधमपुर प्रशासन हरकत में आ गया तथा तुरंत एम्बुलैंस को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां घायलों पर मृतकों उठाकर उप जिला अस्पताल रामनगर तथा जी.एम.सी. ऊधमपुर शिफ्ट किया गया।
ऊधमपुर (दीपक, रमेश) : जिला ऊधमपुर के तहसील रामनगर में स्थित कघोट में सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 21 यात्रियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि इस दुर्घटना में 29 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
जानकारी अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे कटवालत एक बस नंबर (जे.के. 14 डी-2121) वाया चैकी वीरनू से होती हुई जैसे ही कघोट के पास पहुंची कि एक तीखे मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण बस पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस गहरी खाई में गिरती हुई एक ऑटो नंबर (जे.के. 14 जी-2938) पर जा गिरी, जिससे वहां पर हाहाकार मच गया।
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत रामनगर प्रशासन पर ऊधमपुर प्रशासन हरकत में आ गया तथा तुरंत एम्बुलैंस को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां घायलों पर मृतकों उठाकर उप जिला अस्पताल रामनगर तथा जी.एम.सी. ऊधमपुर शिफ्ट किया गया।
सड़क हादसे में मारे गए मृतकों की सूची
तिल्लो राम पुत्र धनी राम निवासी वार्ड नंबर 8 रामनगर, प्रेम नाथ पुत्र बद्रनाथ निवासी वीरनू, रामनगर, करतार चंद पुत्र कृष्ण लाल निवासी वीरनू रामनगर, सोम राज पुत्र लोकू राम, राम चंद पुत्र गुलाबू राम निवासी सुनेतर वी, रामनगर, गीता देवी पत्नी प्रकाश निवासी कीडमू निंबला, रामनगर, रोमाल सिंह निवासी अमरोह, शारदा देवी पत्नी रोमाल सिंह निवासी अमरोह के रूप में हुई है।
इसके अतिरिकत सन्नी पुत्र मोहन लाल निवासी वीरनू, विशाली देवी पत्नी अरूण शर्मा निवासी किडमू, पुष्प राज पुत्र गोरी चंद निवासी सुनेतर, रोमालो राम निवासी सुनेतर, गुलाबू देवी पत्नी रोमालो राम निवासी सुनेतर, जालम सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी कटवालत, केसर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी अमरोह, कांता देवी पत्नी रतन चंद निवासी कटवालत, अनीता देवी पत्नी परविंद्र सिंह निवासी वीरनू रामनगर के रूप में हुई है।
रामनगर हादसे के घायलों की सूची
विशाल पुत्र मुलख राज निवासी केया, काका राम पुत्र सुदेश कुमार निवासी कटवालत, सुशील शर्मा पुत्र रवि कुमार निवासी यालो, रामनगर, राकेश कुमार पुत्र विशन दास निवासी किडमू, निबंला, आरती देवी पुत्री नसीब चंद निवासी परेह, राज कुमार पुत्र कपूर चंद निवासी कटवालत, अनिता शर्मा पुत्र कुलदीप राज निवासी किडमू निंबला, रतन चंद पुत्र कृष्ण चंद निवासी वीरनू, सुदेश कुमारी पत्नी रतन चंद निवासी वीरनू के रूप में की गई है।
इसके अतिरिक्त सावित्री देवी पत्नी रतन चंद निवासी वीरनू, हंस राज पुत्र किन्नू निवासी सुरनी, सुनीता देवी पत्नी गणेश दत्त निवासी किडमू, सुभाष कुमार पुत्र शंकर दास निवासी टंडार, चनैनी, वंशिका रानी पुत्री सुखदेव चंद निवासी वार्ड नंबर 12 रामनगर, शीला देवी पत्नी देस राज निवासी मसाल कनाह, मनीषा देवी पुत्री देस राज निवासी मसाल कनाह, बबली देवी पत्नी हंस राज निवासी चैकी चंद्रोड, अनीता देवी पत्नी देस राज निवासी वीरनू के रूप में की गई है।
इसके अतिरिक्त लीना पत्नी अबी निवासी कटवालत, हमीद पुत्र अबी निवासी कटवालत, नीता रानी पत्नी सजंय कुमार निवासी तियाडी, साहिल थापा पुत्र दुर्गा दास निवासी कटवालत,अपेक्ष गुप्ता पत्नी विकास गुप्ता निवासी जंद्रोड, मेराव महाजन पुत्र विकास गुप्ता निवासी जंद्रोड, कौशलया देवी पत्नी शिव लाल निवासी रसैन के रूप में की गई है।
इसके अतिरिक्त मखना देवी पत्नी सागर चंद निवासी कटवालत, सचिन कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी किडमू, नीलम देवी पत्नी ओमकार चंद निवासी शतरैडी, संडला देवी पत्नी जोगिंद्र कुमार निवासी वीरनू, विपिन कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी वार्ड नंबर 8 रामनगर, अर्जुन कुमार वर्मा पुत्र उत्तम चंद निवासी वार्ड नबर 10 निवासी रामनगर तथा अर्चना रैफर की गई है के रूप में की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here