Rajouri में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरा टैम्पो पलटा, मची चीख-पुकार!

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Apr, 2026 07:30 PM

horrific road accident in rajouri

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसे हादसों के बावजूद ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा और प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है।

राजौरी ( शिवम ) :  राजौरी से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां दरहाल क्षेत्र में एक टेम्पो के पलटने से कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह टेम्पो दरहाल से राजौरी की ओर आ रहा था, तभी क्रशर साइट के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में करीब 18 यात्री घायल हो गए हैं।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी राजौरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार ऐसे हादसों के बावजूद ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा और प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!