जमीन के लालच में दुश्मन बने रिश्तेदार, खूनी हमला कर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Jun, 2026 12:23 PM

rajouri murder case

अधिकारियों के अनुसार थानामंडी इलाके के गांव बहरोट के रहने वाले मनीर हुसैन पर मंगलवार दोपहर 3 रिश्तेदारों ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया था।

राजौरी(शिवम बख्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में ज़मीन को लेकर एक हिंसक विवाद छिड़ गया। इस विवाद को लेकर हुए हमले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार थानामंडी इलाके के गांव बहरोट के रहने वाले मनीर हुसैन पर मंगलवार दोपहर 3 रिश्तेदारों ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया था। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को पहले थानामंडी के प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) ले जाया गया लेकिन बाद में राजौरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी शमीम अख्तर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहरोट के ही रहने वाले मोहम्मद रज़ाक, नज़मा कौसर और मेहताब अहमद ने ज़मीन के विवाद को लेकर उनके पति पर हमला किया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर थानामंडी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!