पूर्व MLA के घर में Firing, पुलिस हेड कांस्टेबल के लगी गोली

Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Jul, 2025 05:38 PM

police head constable shot

लेकिन मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

श्रीनगर: श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल उस समय घायल हो गया जब वह अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहा था और अचानक गोली चल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पूर्व विधायक मोहम्मद अशरफ के घर पर हुई, जहाँ कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था।

घायल पुलिसकर्मी का नाम मेहराज-उद-दीन है। राइफल साफ करते समय अचानक चली गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जरूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा दुर्घटनावश गोली चलने का मामला लगता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!