Baramulla में लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, घाटी की सुंदरता को लगे चार चांद

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Jun, 2026 01:20 PM

baramulla rain

बारामूला में इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। न तो अत्यधिक गर्मी है और न ही अधिक ठंड, जिससे लोगों को राहत महसूस हो रही है।

बारामूला(रिजवान मीर): उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है। आमतौर पर जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में कश्मीर में गर्मी का प्रभाव देखने को मिलता है, लेकिन इस वर्ष लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी का अधिक एहसास नहीं हो रहा है।

बारामूला में इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। न तो अत्यधिक गर्मी है और न ही अधिक ठंड, जिससे लोगों को राहत महसूस हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने वातावरण को ताज़गी प्रदान की है और घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य में भी चार चांद लगा दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष मौसम पिछले वर्षों की तुलना में काफी अलग दिखाई दे रहा है। जून के महीने में जहां आमतौर पर तापमान बढ़ जाता है, वहीं लगातार बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है।

मौसम में आई इस तब्दीली का असर जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। किसानों और बागवानों का मानना है कि समय-समय पर होने वाली यह बारिश खेती और बागवानी के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, हालांकि लगातार वर्षा से कुछ स्थानों पर दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!