Petrol Pump के नजदीक भीषण आग का तांडव, मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस विभाग की टीमें
Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Jun, 2026 10:27 AM

सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं
बारामूला(रिजवान मीर): शनिवार रात लगभग 11 बजे बारामूला जिले के रफियाबाद क्षेत्र के वाटरगाम में पेट्रोल पंप के समीप स्थित शेख कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। वहीं प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here