Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Apr, 2026 03:46 PM

यह आरोपी राजौरी ज़िले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में NDPS एक्ट के तहत दर्ज कई FIRs में शामिल है।
राजौरी (शिवम) : जम्मू-कश्मीर में नशों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के चलते पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। एक मामले में राजौरी पुलिस ने PITNDPS एक्ट के तहत नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में शामिल आरोपी पर सख्त एक्शन लिया है जिसके तहत पुलिस ने आरोपी की एक अचल संपत्ति जब्त लिया है। जानकारी के अनुसार जब्त की गई संपत्ति में एक मंज़िला रिहायशी मकान शामिल है, जिसकी कीमत लगभग ₹43,13,975 है। यह मकान सौरभ कुमार, पुत्र राजिंदर कुमार, निवासी मुरादपुर, राजौरी का है। यह कार्रवाई राजौरी पुलिस स्टेशन द्वारा NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत, उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है। यह आरोपी राजौरी ज़िले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में NDPS एक्ट के तहत दर्ज कई FIRs में शामिल है।
यह कार्रवाई 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान' के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के प्रति राजौरी पुलिस की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here