Surankote में पुलिस की कार्रवाई, महिला के घर पर चिपकाया नोटिस

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jun, 2026 07:07 PM

police action in surankote notice pasted on woman s house

यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में की गई, जिसमें आरोपी महिला के रिहायशी मकान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया।

सुरनकोट ( दिनेश ठाकुर ) :  नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस ने शुक्रवार को सुरनकोट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग पेडलर की संपत्ति अटैच (जब्त) कर दी है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में की गई, जिसमें आरोपी महिला के रिहायशी मकान को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 06 जून 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस स्टेशन सुरनकोट में दर्ज FIR नंबर 109/2025, धारा 8/21/22 NDPS एक्ट के तहत आरोपी बशीरा बी पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद रशीद, निवासी समोट की संपत्ति को अटैच किया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला के रिहायशी मकान को जब्त किया गया तथा सुरनकोट के तहसीलदार श्री अकबर हुसैन की निगरानी में मकान पर अटैचमेंट संबंधी नोटिस/पोस्टर भी चस्पा किया गया। इस मौके पर SDPO सुरनकोट, SHO सुरनकोट सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!