Jammu पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini, Updated: 31 Mar, 2026 03:46 PM

jammu arrested absconder wanted in pocso case

जम्मू पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

जम्मू (तनवीर सिंह) : जम्मू पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांछित भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू के जनिपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 7 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील भगत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जुड्डी, डोडा जिले के जद्दी इलाके का रहने वाला है और वर्तमान में बारी ब्राह्मणा में रह रहा था। उसके खिलाफ साल 2019 में जनिपुर थाने में एफआईआर नंबर 123/2019 दर्ज की गई थी। यह मामला आईपीसी की धारा 376, 109, 363 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 के तहत दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी काफी समय से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!