Jammu के पाम आइलैंड मॉल में 3 आतंकियों के होने की खबरें Viral, पुलिस ने दी सही जानकारी, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Apr, 2026 08:57 PM

jammu reports of 3 terrorists inside palm island mall go viral

पाम आइलैंड मॉल में आतंकियों की मौजूदगी की खबरों को लेकर प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया है

जम्मू ( तनवीर ) :  पाम आइलैंड मॉल में आतंकियों की मौजूदगी की खबरों को लेकर प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया है। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट/पोर्टल पाम आइलैंड मॉल में 03 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खबरें चला रहे हैं। ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं, क्योंकि पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल के बाद वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। साथ ही, मीडिया संस्थानों से भी अनुरोध है कि वे अफवाहें फैलाने से बचें और जिम्मेदारी से काम लें, क्योंकि इस तरह की बिना पुष्टि वाली खबरों से बेवजह घबराहट फैलती है।

पुलिस ने कहा कि इस तरह की गैर-ज़िम्मेदाराना रिपोर्टिंग करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट/पोर्टल के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!