PoK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई, कई लोगों के हताहत होने की खबर

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 06 Nov, 2026 12:29 AM

pakistani security forces take action against protesters in pok

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के रावलकोट में गुरुवार (5 नवंबर) को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों के हताहत और घायल होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, कुछ रिपोर्टों में रिहायशी...

रावलाकोट: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के रावलकोट में गुरुवार (5 नवंबर) को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई लोगों के हताहत और घायल होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, कुछ रिपोर्टों में रिहायशी इलाकों में सैन्य ड्रोन के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, फज्र की नमाज के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) के जवानों ने PoK पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शन स्थलों पर कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि सुरक्षा बलों ने नागरिक आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों पर भारी गोलीबारी की।
 
हिंसक कार्रवाई के बाद रावलाकोट के उमर फारूक चौक पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हो गए। लोग पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स, फ्रंटियर कोर और PoK पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि वे कार्रवाई के बावजूद पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, हिंसा में मारे गए नागरिकों के शव प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर लेकर पहुंचे। शवों के आसपास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग 'इंकलाब' के नारे लगाने लगे।

कुछ रिपोर्टों में हवाई हमलों और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले का भी दावा किया गया है। हालांकि, गोलीबारी, ड्रोन और अन्य सैन्य हमलों से जुड़े इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!