Jammu Road Accident : सड़क हादसे का शिकार हुआ सैन्य वाहन, एक सैनिक ने तोड़ा दम, कई घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Nov, 2024 10:24 AM

one soldier died in rajouri road accident

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा नायक बदरी लाल यादव निवासी राजस्थान को मृत घोषित कर दिया

राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के उप जिला कालाकोट के बढोग क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दुखद हादसे में एक सैन्य वाहन (रिकवरी क्रेन) खाई में गिर गया। इससे वाहन में सवार एक नायक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक सैन्य रिकवरी वाहन, जिसे क्रेन के रूप में भी जाना जाता है, त्रियाठ से कालाकोट की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बढोग क्षेत्र के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और खाई में गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को खाई से निकालकर उप जिला अस्पताल कालाकोट पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा नायक बदरी लाल यादव निवासी राजस्थान को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिपाही जय प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। कालाकोट पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!