Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Aug, 2026 06:52 PM

उन्होंने कहा कि जनता ने जिन वादों के आधार पर भरोसा किया था, उन्हें पूरा करने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।
बारामूला ( रेजवान मीर ) : नेशनल कॉन्फ्रेंस के श्रीनगर लोकसभा सांसद आगा सैयद रहुल्लाह मेहदी ने रविवार को बारामूला में मीडिया से बातचीत करते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के बाद विकास के क्षेत्र में कोई बड़ा काम नजर नहीं आया है और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
सांसद ने कहा कि जनता को जिन उम्मीदों के साथ समर्थन दिया गया था, उन उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। उन्होंने बिजली के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि हाल ही में कश्मीर में बिजली के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।
आगा रहुल्लाह ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन वादों के आधार पर भरोसा किया था, उन्हें पूरा करने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here